chandauli news:मिशन शक्ति/शक्ति दीदी” अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा किया गया प्रचार प्रसार व जागरूक

चंदौली

महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति/शक्ति दीदी” अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा किया गया प्रचार प्रसार व जागरूक


उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति/शक्ति दीदी” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चन्दौली पुलिस के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी(शक्ति दीदी) द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थनों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।