Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में बच्चों ने मनाया ग्रीन डे,जाना हरे रंग का महत्व।

फ्लोरेंस स्कूल में बच्चों ने मनाया ग्रीन डे,जाना हरे रंग का महत्व
“””””””””””””””””””””””””””””””

दुल्हीपुर/चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में आज छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ ग्रीन डे, सावन झूला उत्सव मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हरे रंग का परिधान धारण कर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा हरी साग सब्जियां व फलों का टिफिन किया और झूला का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को हरे रंग का महत्व बताते हुए कहा हरा रंग प्रकृति, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। पर्यावरण की देखभाल करने के लिए हम सभी इस दिन को मनाते हैं।उन्होंने कहा ग्रीन डे प्रगति और पर्यावरण के प्रति हमारे प्यार को दर्शाता है। हम अपने पर्यावरण की देखभाल करने के लिए इस दिन को मनाते हैं। हरा रंग प्रकृति उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। हम अपनी प्रकृति का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने के लिए ग्रीन डे मनाते हैं। प्रकृति हमें हमेशा वह चीज प्रदान करती है,जो कोई भी हमें कभी नहीं दे सकता जैसे की ताजी हवा, ऑक्सीजन, शांति, गर्मी, सर्दी आदि यह चीजें हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। हमें अपनी प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। जिसमें पौधे,पर्यावरण, पेड़, नदियाँ समुद्र महासागर,जलवायु आदि शामिल है। हम सभी ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से अवगत है।यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही दिशा में कदम उठाए अन्यथा हम भविष्य में प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे जो हमारी पृथ्वी और मानव जीवन के लिए खतरनाक है।