Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस।

दुल्हीपुर/चंदौली


फ्लोरेंस स्कूल में धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी,भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद प्रतिरूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया तथा देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस आजाद भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हमारा देश 1950 में एक गणराज्य बना था। हमारा देश भारत एक महान देश है, जो विविधता में एकता का प्रतीक है। हमारे देश में विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, लेकिन हम सभी एक ही देश के नागरिक हैं।हमारे देश के निर्माताओं ने हमें एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान दिया है, जो हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से सुरेश कुमार,राजेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार पटेल,शिवांगी शुक्ला,प्रीति पटेल,शेफाली सोहेल,शबाना परवीन, रुखसार बानो, बाबू भाई आदि लोग उपस्थित थे।