चंदौली

15 जून। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद चंदौली के पुनर्गठित सांगठनिक इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आज मुख्यालय के समीप नेगुरा स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर पद की गरिमा, दायित्व, कर्तव्य एवं संविधान में निहित नियमों व नीतियों के प्रति श्रद्धा और निष्ठा का पालन करने का शपथ दिलाने के साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एकता, अखंडता, विकास, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए रूप से सतत संघर्षील रहने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा एकता में वह बल है, जिससे सभी समस्या का हल है।
उन्होंने कहा कि दलीय प्रतिबद्धता में बंधे हुए लोग समाज के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते, ऐसे लोग राजनैतिक पार्टियों में वोट के राजनीति के मोहरा मात्र है। उन्होंने कहा महासभा सामाजिक असमानता, आर्थिक विकास और भागीदारी के लिए मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है।
उन्होंने समाज के स्वाभिमान और विकास के लिए महासभा द्वारा चलाए जा रहे मिशन संगठित शक्ति से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, पंडित राम प्रवेश शर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, डॉ पंचम विश्वकर्मा, वंश नारायण विश्वकर्मा, चंद्रिका विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा,दिनेश विश्वकर्मा (नई बाजार) सोनू विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा,गुडडू विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, धुकेन्द्र विश्वकर्मा,विकास विश्वकर्मा,अजय विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।