Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में मनाया गया गुरु पर्व विद्यार्थियों को बताया इसकी महत्ता

दुल्हिपुर/चंदौली


10 जुलाई। फ्लोरेंस स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व ब्यास जयंती श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महर्षि व्यास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने अपने संबोधन में गुरु सत्ता को नमन करते हुए कहा गुरु का मार्गदर्शन हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देता है। उनका ज्ञान और अनुभव हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। गुरु केवल एक शिक्षक नहीं होते, वे हमारे जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करते हैं। वह हमें अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत का महत्व बताते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवांगी शुक्ला शेफाली सिद्दीकी वैष्णवी शर्मा शबाना परवीन और रुखसार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।