Lakhnow news:ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष अमी लाल व महासचिव सुल्तान सिंह लेखराव मनोनीत।

लखनऊ


ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने मिशन एकजुटता व संगठन विस्तार अभियान के क्रम में आज हरियाणा‌ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डबवाली, सिरसा, हरियाणा निवासी अमीलाल मांडण चौटाला एवं महासचिव के पद पर सिरसा हरियाणा निवासी सुल्तान सिंह लेखराव गोरीवाला को मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अमी लाल प्रखर समाजसेवी एवं लोक प्रिय व्यक्ति हैं। वह समाज कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं।उन्होंने सरकारी सेवा के दौरान बेहद ईमानदारी,निष्पक्षता एवं सभी के प्रति सहयोग की भावना से कार्य किया है। जिसकी सर्वत्र चर्चा रहती है। वहीं सुल्तान सिंह विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया है। जिसके लिए राज्यपाल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। सुल्तान सिंह स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी विद्यालय सहित दो बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है। आपके मनोनयन से विश्वकर्मा वंशज मनु ,मय ,त्वष्टा , शिल्पी दैवज्ञ भाइयों को संगठित कर समाजोत्थान एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास होंगे। उक्त सूचना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोहित विश्वकर्मा ने दी है।