Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में काव्य पाठ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


दुल्हिपुर/चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में आज काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी काव्यात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर कविताएँ पढ़ीं, प्रस्तुत कविताएं प्रेरणादायक और भावनात्मक थीं । छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए काव्य पाठ से उनके वाचन, उच्चारण, लय और आत्मविश्वास की परख हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं में कविता के प्रति रुचि और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है।