Lakhnow news:ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा राजस्थान प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष के पद पर दौलत राम सुथार (सावतसर) मनोनीत

लखनऊ

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ चेतन राम के संस्तुति पर गंगानगर निवासी दौलत राम सुथार (सावतसर) को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि दौलत राम सुथार ऊर्जावान नवयुवक तथा लोकप्रिय समाज सेवी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके मनोनयन से संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन एकजुटता अभियान को बल मिलेगा, तथा विश्वकर्मा वंशज पांचो संवर्ग के भाइयों को एक साथ संगठित करने की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। दौलत राम के मनोनयन पर उनके समर्थक, सहयोगी और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोहित विश्वकर्मा ने दी है।

Chandauli news:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले-06 वाहन,बिना हेलमेट के- 271 वाहन व नो पार्किंग में खडी 67 वाहनों सहित कुल 470 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में की गई चालान की कार्यवाही।