वाराणसी
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने दिया एकता का संदेश

वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज एक- दूसरे की सुख- समृद्धि की शुभकामना व बधाई के साथ संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा दीपावली का सामाजिक महत्व बहुआयामी है। दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता, दान और सहयोग का महापर्व है, जो समाज में एकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारा को बढ़ावा देने का संदेश देती है। यह केवल एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि संबंधों को मजबूत बनाने और सामूहिक एकता की भावना को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दान और सामाजिक न्याय की भावना को भी प्रोत्साहित करती है, जहां लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं और सामाजिक दायित्व निभाते हैं। दीपावली मिलन समारोह का मूल उद्देश्य सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाना तथा परिवार, मित्र और रिश्तेदारों को एक साथ लाना है। यह पर्व आज की व्यस्ततम जीवन शैली में आपसी संपर्क बनाए रखने और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण सामाजिक अवसर है जो लोगों में एक साझा पहचान और गर्व की भावना पैदा करता हैं। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास और भागीदारी के लिए एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा सामाजिक एकता ही विकास का मुख्य आधार है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य लोकतंत्र सेनानी सतनाम सिंह , डॉक्टर अरविंद गांधी,प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष कैलाशनाथ विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव विश्वकर्मा, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा,व प्रहलाद विश्वकर्मा, जिला महासचिव प्रदीप विश्वकर्मा, जिला सचिव विजय विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, दीप विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा पडरी, राजू विश्वकर्मा,प्रभु नारायण विश्वकर्मा, काजू विश्वकर्मा,राजू विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





