वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को 23 दिसंबर उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी साहब भारतीय किसान नेता, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी थे, वह उत्तर प्रदेश के बागपत संसदीय क्षेत्र से सांसद थे। उन्होंने जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक थोड़े समय के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह मुख्य रूप से भूमि और कृषि सुधार के लिए किए गए प्रयास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। चौधरी साहब आजीवन शोषित वंचित गरीबों मजदूरों और किसानों के विकास और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करते रहे। वह आरक्षण के प्रबल पक्षधर थे तथा गरीब किसान और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे।




