Lakhnow news:उमा सुथार बनीं ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महिला महासभा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बीकानेर, निवासी उमा सुथार करल को महिला महासभा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उमा सुथार कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक प्रदेश महिला संगठन में महासचिव एवं सचिव के पद पर कार्यरत रही है। वर्तमान में वह कांग्रेस ओबीसी विभाग बीकानेर जिला की अध्यक्ष है।वह राजनीति में गहरी अभिरुचि रखने वाली जागरूक एवं परिपक्व सक्रिय समाजसेवी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मनोनयन से महासभा के मिशन राष्ट्रीय एकता अभियान तथा समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय अधिकार के लिए चलाए जा रहे संघर्ष को बल मिलेगा। तथा विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी, दैवज्ञ अर्थात लोहार, बढ़ई, ताम्रकार, मूर्तिकार व स्वर्णकारभाइयों को जोड़ने की दिशा में महासभा द्वारा किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। उनकी नियुक्ति पर सहयोगियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। यह जानकारी मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी मोहित कुमार विश्वकर्मा ने दी है।