चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस. ) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27. जनवरी को समय करीब 03.29 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर राधे की मड़ई ग्राम राधे की मड़ई के पास से 05 मोटरसाईकिल बिना नंबर प्लेट व एक मोटरसाईकिल का इंजन के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचना 1.अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष, 2. अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र करीब 22 वर्ष, 3. आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण- पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के पास चोरी की मोटरसाईकिल है, हम लोग अपने दोस्तों के साथ चन्दौली, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं और हम लोग उसे इधर-उधर बेंच देते है जो बाईक नही बिकती है उसे हम लोग हमारे साथी आजाद जिसकी दुकान मथेला नहर के पास है वहां पर रख देते हैं और उसके पार्ट को निकाल कर धीरे-धीरे बेचते है। अभियुक्त आजाद ने बताया कि यह तीनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं तथा दो मोटरसाइकिल और एक इंजन मेरी दुकान में रखा है। हम लोग पैसों की लालच में आकर ये सब गलत काम करने लगे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष
2.अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश यादव नि0 ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ ,चंदौली उम्र करीब 22 वर्ष
3.आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
- मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MD634BE41H2L92763,
- मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MD634BE41H2L92763,
- मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MBLHAW086KH E04307,
- मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MBLHA10A3EHE5205,
- मोटरसाईकिल चेचिस नं0 03C20F31135,
- एक मोटरसाईकिल का इंजन नं0 HA11EVM4J A0112





