
वाराणसी
ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा चंदौली जनपद के मीडिया प्रभारी आज अखबार के संवाददाता पत्रकार सुभाष विश्वकर्मा के 72 वर्षीय पिता कैलाश नाथ विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आज पड़ाव स्थित उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को संबल प्रदान करते हुए कहा महासभा दुख कि इस घड़ी में आपके साथ है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष दीप विश्वकर्मा, कोर कमेटी के सदस्य अशोक कुमार शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा,महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।





