Chandauli news:आपात स्थिति में सजगता का हुआ अभ्यास, कक्षा के बाहर लगी जीवन कौशल की पाठशाला

पड़ाव/चंदौली

जैपुरिया विद्यालय बनारस की पड़ाव शाखा में कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों हेतु अग्निशमन अभ्यास (फायर मॉक ड्रिल) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
विद्यालय परिसर के प्रांगण में किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरक्षा विशेषज्ञों एवं विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति में किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आग लगने के संभावित कारण, उससे बचाव के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस हेतु नगर की फायर यूनिट टीम, मुन्नी सिंह एफएसएसओ मुगलसराय एवं सुरेश कुमार आईएफएम मुगलसराय को सदर आमंत्रित किया गया I
अग्निशमन अभ्यास की प्रमुख गतिविधियों में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन,अग्निशामक यंत्र के प्रकार और प्रयोग की विधि, प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक निर्देश, स्ट्रेचर, एम्बुलेंस जैसे उपकरणों का आपातकाल में अस्पताल पहुंचने हेतु प्रयास, विशेष रूप से विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक अवसर भी दिया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वयं आगे आकर अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने का अभ्यास किया। इससे उनमें आत्मविश्वास एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित हुई।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के सुरक्षा अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल के स्तर पर भी सक्षम बन सकें।
प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने अपने संबोधन में कहा कि,
“सुरक्षा जागरूकता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कौशल है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी और साहस के साथ कार्य करे।”
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस अभ्यास को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य बिनोद कुमार दास,प्रशासनिक प्रमुख अमित श्रीवास्तव, इवेंट मैनेजर तरन दीप सिंह बग्गा, वरिष्ठ विभाग संयोजिका राशि जैन सहित शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

Varanasi news:आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में बाल शिक्षा मंडल काशी के संस्थापक आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी का 21वां पुण्यतिथि बहुत ही सादगी के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।