Chandauli news:430 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 430 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 19. फरवरी को समय करीब 23.30 बजे कटरिया अण्डर पास के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार पुत्र राम किशुन जायसवाल निवासी ग्राम पिपरी थाना दुर्गावती कैमूर जिला भभुआ बिहार उम्र 24 वर्ष को के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-110/2026 धारा 8/20 NDPS अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त से नाजायज गांजा के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि आज शादी का दिन था अपने लाभ के लिए मेरे द्वारा उँचे दामो पर गांजा की पुडिया बनाकर बेच रहा था ।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न, कड़ी नाराजगी व्यक्त लगाई फटकार।