Chandauli news:उ०प्र० सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रारम्भ की गयी 5 लाख का ऋण बिना व्याज, बिना गारन्टी

चंदौली

उ०प्र० सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत युवओं को स्वरोजगार हेतु 5.00 लाख का ऋण बिना व्याज, बिना गारन्टी के बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है उक्त योजनान्तर्गत जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उक्त योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 20 फरवरी को ब्लाक-नियमताबाद, चन्दौली में प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक एक दिवसीय क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। क्रेडिट कैम्प में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे- प्रोजेक्ट तैयार करना, कोटेशन प्राप्त करना, मशीनों की खरीदारी के विषय में, बिजनेश ऑन व्हील, क्लाउड किचन, आवेदन करने में आ रही कठिनाइयों का निवारण करने की जानकारी दी गयी, सी०एम०युवा मोबाईल एप के सम्बंध में आयोजित क्रेडिट कैम्प में आये हुए प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों को बैंक के अधिकारियों एवं उपायुक्त उद्योग द्वारा समाधान किया गया है एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 05 लाभार्थियों को डेमो चेक वितरण तथा लगभग 50 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया है।

सी०एम०युवा मोबाईल एप की आयोजित कार्यशाला में उदय प्रकाश पासवान उपायुक्त उद्योग, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, राजधारी प्रसाद गौतम सहायक आयुक्त उद्योग, सुनील कुमार भगत, अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, समस्त जिला समन्वयक बैंकों द्वारा उक्त क्रेडिट कैम्प में प्रतिभाग किया गया।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न, कड़ी नाराजगी व्यक्त लगाई फटकार।