Chandauli news:ट्रक में सडी गली प्याज की बोरीयों के नीचे 3807 लीटर अवैध अग्रेजी शराब मध्य प्रदेश से बिहार ले जा रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली

कोतवाली चन्दौली पुलिस व स्वाट /सविलांस पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक वाहन RJ11GB4050 से कुल 3807 लीटर अवैध अग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

                                 पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, वैभव कृष्ण,पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के द्वारा नेश्नल हाईवे से हो रहे मादक पादर्थो के बरामदगी तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

आज दिनांक 25 फरवरी को समय करीब समय 03.50 बजे क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली चन्दौली पुलिस व स्वाट /सविलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा एक 12 चक्का ट्रक RJ11GB4050 कुल 3807 लीटर अबैध अग्रेजी शराब के साथ 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
घटनाक्रम- दिनांक 25 फरवरी प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिह व स्वाट /सविलांस टीम के प्रभारी रामजनम यादव ,उ0नि0 आशीष मिश्रा, अपने पुलिस टीम के साथ आपस मे जनपद मे होली के त्यौहार के दृष्टिगत जनपद चन्दौली के रास्ते बिहार राज्य मे अबैध शराब तस्करी के सम्बन्ध मे चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा आकर बताया कि साहब एक ट्रक 12 चक्का न0 RJ11GB4050 मे मध्य प्रदेश राज्य की अबैध शराब लदा है और उपर से दिखाने के लिए सडी गली प्याज की बोरीया भरे हुए है इस समय RTO कार्यालय चन्दौली के सामने पहुचा है जल्दी किया जाये तो मौके पर ही पकडा जा सकता है। मुखबिर की बातो पर विश्वास करते हुए उक्त पुलिस टीम द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर उपरोक्त वाहन का इन्तजार करने लगे कि कुछ ही समय पश्चात वाहन RJ11GB4050 मौके पर आ गयी जिसे पुलिस बल द्वारा नेशनल हाईवे पर अन्य आने जाने वाले वाहनो की मदद से रोकवा लिया गया वाहन को आगे पीछे से देखा गया तो HSNP न0 RJ11GB4050 की नम्बर प्टेल लगी है। ट्रक उपरोक्त के चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को नीचे उतारकर उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुबारक खां पुत्र अजीज निवासी सिलावटी थाना धौज जिला कादिरावाद हरियाणा उम्र 27 वर्ष बताया तथा चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को ट्रक से नीचे उतारकर उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चुन्ना पुत्र मजीद निवासी सिलावटी थाना धौज जिला कादीराबाद हरियाण उम्र करीब 29 वर्ष बताया दोनो व्यक्तियो से बारी बारी से ट्रक मे लादे माल के सम्बन्ध मे गहनता से पूछ ताछ किया गया तो तो बता रहे है कि साहब प्याज के नीचे शराब है जिसे मै ग्वालियर मध्य प्रदेश से ले कर आ रहे है जिसे बिहार पटना होली के त्यौहार के दृष्टिगत बेचने हेतु ले जा रहे है। दोनो व्यक्तियो को उनके द्वारा कारित अपराध अन्तर्गत धारा 60/63 अबकारी अधिनियम का बोध कराते हुए समय करीब 03.50 AM बजे पुलिस हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।