Chandauli news:चेकिंग के दौरान चोरी के अभियोगों में वांछित 01 अभियुक्त के कब्जें से चोरी का सामान बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल थाना कन्दवा के नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घोसवां नहर तिराहा इमलियां मोड़ के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 94/25 धारा 305/317(2) बी.एन.एस, मु0अ0सं0 95/25 धारा 305/317(2) बी.एन.एस., मु0अ0सं0 96/25 धारा 305/317(2) बी.एन.एस,, मु0अ0सं0 97/25 धारा 305/317(2) बी.एन.एस 5.मु0अ0सं0 14/26 धारा 305/317(4) बी.एन.एस व मु0अ0सं0 15/26 धारा 305/317(2)/317(4) थाना कन्दवा जनपद चन्दौली से सम्बंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त मोनू सिंह उर्फ बाउल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम घोसवा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष को किया गया गिरफ्तार जिसके कब्जें से चोरी का सामान क्रमश: मूर्ति की आंख 02 पीली धातु की, 06 आंख सफेद धातु की, 01 नाग पीतल का, 07 कटोरी भोग लगाने का, 01 दीपक व 01 पंचमुखी आरती करने का, दीपक 01 लोटिया, 02 घण्टी पीतल की, 02 जोड़ी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व चोरी का 3500 रूपये बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।