Varanasi news:पत्रकार के वैवाहिक आशीर्वाद गोष्ठी में शामिल हुए विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी


ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के संस्थापक सदस्य पड़ाव रतनपुर निवासी प्रमुख व्यवसायी महेंद्र विश्वकर्मा के पुत्र पत्रकार शिवकुमार विश्वकर्मा के विवाह समारोह के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित होकर नव दंपति को सुखद एवं दीर्घ वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। यह आयोजन पड़ाव स्थित एक विशिष्ट लान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें वर वधू को गणमान्य स्वजन और परिजनों ने सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, सेवानिवृत्ति जिला न्यायाधीश पारसनाथ विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट, सतनाम सिंह, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, लोचन विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा,भैरव विश्वकर्मा, दीप विश्वकर्मा, पत्रकार सुभाष विश्वकर्मा, चौधरी विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, विदेशी विश्वकर्मा, परदेसी विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रामबली विश्वकर्मा, श्याम बली विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, सही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिए।