Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल के छात्रों ने कला की प्रैक्टिकल परीक्षा में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

दुल्हिपुर/चंदौली


फ्लोरेंस स्कूल मे वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिवस पर आयोजित आर्ट (कला) प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, मूर्तिकला, जैसे क्लासमेटिक मॉडल के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह परीक्षा छात्रों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में परखने के लिए आयोजित की जाती है, जिससे उनकी कलात्मक शैली, रंग संयोजन और कौशल का मूल्यांकन होता है। छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल में क्ले, थर्माकोल, क्लॉथ और रंगों का सुंदर संयोजन किया था। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि यह परीक्षा छात्रों के व्यावहारिक कौशल को निखारती है, जो आगे चलकर डिजाइन, फैशन, या ललित कला जैसे क्षेत्रों में काम आता है।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिए।