Chandauli news:330 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व गाँजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.मार्च को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 330 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त आशीष कुमार जायसवाल पुत्र लव प्रसाद जायसवाल निवासी सोनवरसा थाना बलुआ जनपद चन्दौली को टाण्डाकला ग्राउण्ड के पास वहद ग्राम टाण्डाकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।