पड़ाव/चंदौली

क्षेत्र के बखरा स्थित आर. एस. इंग्लिश स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रिजल्ट देखने और अपनी सफलता की खुशी साझा करने के लिए बच्चे स्कूल पहुंचे, जहां पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए छात्रों ने अपने शिक्षकों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और अपनी खुशी जाहिर की। कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा है। अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि त्रिपाठी, अध्यापक फारुख, सादिया, साइमा, फरीन, पायल, नूराफ्शा, प्रीति, लक्ष्मी, राकेश आकांक्षा, मेराज, ज्योति, गौरव, मधुरीका,आदि लोग मौजूद रहे।





