थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 470 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व गाँजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर, अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, घनश्याम शुक्ला के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च को थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मानसरोवर पोखरे के पास से 01 पल्सर मोटरसाईकिल वाहन स0 UP67AL9526 के साथ 470 ग्राम अवैध गाँजा बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाम आत्माराम सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह निवासी घरचित थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र करीब 38 वर्ष के रुप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 196/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा मै बिहार से अपनी इसी बाईक से सस्ते दाम पर लाकर बेचता हूँ । आज मै गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इतेंजार कर रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । गांजा बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त होता है जिससे मै अपने शौक पूरा करता हूँ ।




