Varanasi news:01 मार्च 2026 को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा लगाए गए पौधों को देखने पहुंचे छात्राए व शिक्षक

वाराणसी

सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी की छात्राएं तथा शिक्षक–शिक्षिकाएं व कर्मचारी डोमरी में गंगा तट पर विगत 01 मार्च 2026 को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा लगाए गए पौधों को देखने पहुंचे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा पौधों की देखभाल के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था किया गया है। यह देखकर सबका मन प्रसन्न हो गया।

वाराणसी नगर निगम के द्वारा फाउंटेन के माध्यम से पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई है। तेज धूप व भीषण गर्मी के बावजूद जमीन एकदम नम था। पौधे सभी हरे-भरे दिख रहे थे।
यह सब देखकर पूर्व में मन में आ रहे विचार की पौधे कैसे होंगे? सबके मन को शांति मिल गई। उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन की खूब तारीफ की।

महाविद्यालय की निदेशक ने अपने संदेश में नगर निगम, वाराणसी को बधाई देते हुए कहा कि वृहद स्तर पर पौधरोपण के द्वारा क्षेत्र काफी हरा–भरा तथा आस–पास का वातावरण शुद्ध हो जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पौधरोपण अभियान का नाम दर्ज होने पर डोमरी क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

आज कार्यक्रम में पहुंचने वालों में छात्राओं के अलावा प्रमुख रूप से डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. लक्ष्मी, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अंजलि विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा, शिव प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहें।