Lakhnow news:क्रांति सूर्य ज्योतिबा फुले सामाजिक न्याय के अग्रदूत: अशोक विश्वकर्मा

लखनऊ


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें ‘क्रांतिसूर्य’ और सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने वैज्ञानिक जाति जनगणना की मांग की और राहुल गांधी को “न्याय योद्धा” के रूप में पेश करते हुए ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के लिए शिक्षा व समानता के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वैज्ञानिक जाति जनगणना की मांग करते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग के नेताओं ने कहा की देश में जातियों की गिनती के साथ-साथ उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का डेटा एकत्र किया जाए।
नेताओं ने ओबीसी अधिकारों पर जोर जोर देते हुए कहा कि प्रस्तावित महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं के लिए प्रावधान होना चाहिए और आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां ओबीसी विरोधी हैं।सम्मेलन में सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति की ओर अग्रसर होगी।