Chandauli news:पुलिस अधीक्षक ने थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों की गहन समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

चंदौली

– कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.अप्रैल को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरांत थाना भवन, कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक एवं मेस का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना कार्यालय में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों जैसे- अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से दर्ज की जाएं।

मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा-
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में तत्परता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध समीक्षा-
थाना क्षेत्र में घटित अपराधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई-
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यक्ष ऐप की समीक्षा-
डिजिटल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। सभी बीट अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि-

  • यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।
  • अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर समय से ऐप पर अपडेट करें।
  • किरायेदार, नौकर एवं अन्य व्यक्तियों के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
  • डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना सकलडीहा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण रहे मौजूद।