Chandauli news:चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर से घण्टा, हण्डा व त्रिशूल की चोरी की घटना का सफल अनावरण पुलिस ने चोर को भेजा जेल

चन्दौली पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी ।
थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण।
थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मंदिर से चोरी हुए सामान को किया गया बरामद ।
घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

पड़ाव/चंदौली

उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशानुसार थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/16.026 की रात्रि में ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर से घण्टा, हण्डा व त्रिशूल की चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया । थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पड़ाव रामनगर रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु कुमार खरवार पुत्र अरुण कुमार खरवार निवासी खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मंदिर का घण्टा, हण्डा व त्रिशूल (पीली धातु) बरामद किया गया।
मौके पर वादी मुकदमा (मंदिर पुजारी) को बुलाकर बरामद सामान की शिनाख्त कराई गई, जिन्होंने उक्त सामान को अपने मंदिर का बताया। इस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।