Varanasi news:मनुवादी मानसिकता वाले नेता कांग्रेस पार्टी को कर रहे कमजोर: डां प्रमोद विश्वकर्मा

वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मनुवादी मानसिकता वाले नेता न्याय योद्धा राहुल गांधी के सपनों को चकनाचूर कर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर में ओबीसी विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अनुपस्थिति ने कांग्रेस के ओबीसी नेताओं के बीच कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में घटित निशा विश्वकर्मा की मौत प्रकरण में दूरी बनाकर और मौन साधकर उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने यह साबित कर दिया कि इनकी मानसिकता आज भी मनुवादी विचारधारा वाली है।जबकि राहुल गाँधी जी ने कांग्रेस की इस भूल को याद करते हुए गुजरात संगठन सृजन अभियान में साफ तौर पर कहा कि ओबीसी को छोड़कर हमनें भारी भूल की है।न्याय योद्धा राहुल गाँधी जी आज जब ओबीसी की मुखर आवाज़ हैं, ऐसे समय में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में मनुवादी मानसिकता वाले नेताओं के द्वारा सामाजिक न्याय की राजनीति में ओबीसी को उपेक्षित किया जा रहा है, इनके न्याय की लड़ाई से परहेज किया जा रहा है। जिसके चलते ओबीसी समाज में गहरी नाराजगी है। सवाल उठता है क्या इन परिस्थितियों में ओबीसी कांग्रेस से जुड़ेगा, और आगामी चुनाव में कांग्रेस कहां खड़ी रहेगी।