Chandauli news:मोटरसाइकिल से अवैध गांजा तस्करी कर रहे 02 अभियुक्त 32 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार।

चन्दौली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी।

चंदौली

थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 मोटरसाइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 32.100 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 08.50 लाख रूपये ।*

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के पास से 01 मोटर साइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 32.100 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में रिश्तेदार है। अभियुक्त मुलायम यादव जो बिहार का निवासी है बिहार से ही सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर दूसरे अभियुक्त बलवन्त के साथ मिलकर जनपद चन्दौली, मिर्जापुर व जनपद सोनभद्र में पुडिया बनाकर बेचते है उससे जो भी लाभ होता है उसी से अपना जीवन यापन करते है।

पंजीकृत मुकदमा का विवरण–

  1. मु0अ0सं0- 46/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।
    (गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।)

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
मुलायम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0ग्राम चौधरना थाना आधौरा जिला भभुआ बिहार उम्र 30 वर्ष
बलवन्त यादव उर्फ गुल्लू यादव पुत्र रामकेवल यादव नि0ग्राम केसार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष