वंचित वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित होने तक सामाजिक न्याय अधूरा: डॉ अनिल जयहिंद
सीतापुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि सीतापुर सांसद राकेश राठौर द्वारा आयोजित वंचित वर्ग महिला भागीदारी एवं न्याय सम्मेल में कांग्रेस ने प्रदेश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराध को चरम पर बताया है और प्रदेश को महिलाओं के लिए असुरक्षित करार दिया है इसके साथ ही गाजीपुर जैसे मामलों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। सम्मेलन में नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया और महिला सुरक्षा तथा सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा का माहौल खराब है। नेताओं ने हाल ही में गाजीपुर और हरदोई में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार और RSS पर निशाना साधा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद ने आरोप लगाया कि जो दल महिला आरक्षण और सुरक्षा की बात करते हैं, उन्होंने अब तक किसी महिला को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया और RSS में भी महिलाओं को उचित भागीदारी नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है, जिसका उदाहरण 100 साल पहले सरोजिनी नायडू को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना है। सम्मेलन में 33% महिला आरक्षण को जल्द लागू करने और उसमें दलित, आदिवासी व पिछड़ी महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिसके माध्यम से पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। सम्मेलन को मुख्य रूप से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और सांसद राकेश राठौर सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।





