चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (गड़ासा) बरामद
थाना शहाबगंज के ग्राम फत्तेपुर खुर्द के सामने चकिया चन्दौली मार्ग पर मामूली कहासुनी में हुई मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई थी मृत्यु।
चंदौली

पूर्व की घटना- दिनांक 01 मई को जरिये दूरभाष आशीष कुमार पाठक द्वारा थाना शहाबगंज पर सूचना दिया गया कि मेरे रिश्तेदार कोमल तिवारी पुत्र रामानन्द तिवारी निवासी गजधरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र 52 वर्ष को दिनांक 30.अप्रैल को सिर में चोट लगने की वजह से जिला चिकित्सालय चन्दौली इलाज हेतु ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा है ।
दिनांक-02 मई को सुबह करीब 11 बजे कोमल तिवारी पुत्र रामानन्द तिवारी निवासी गजधरा थाना शहाबगंज चन्दौली उम्र 52 वर्ष का उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। उपरोक्त घटना के सन्दर्भ में थाना शहाबगंज पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा-103(1) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस कार्यवाही- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु 03 टीमो का गठन किया गया था ।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार थानाध्यक्ष शहाबगंज मय पुलिस टीम कें साथ सतत प्रयासरत थे, कि दिनांक 06 मई को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि गजधरा में हुए हत्या का मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव पुत्र स्व. बलिराम यादव (निवासी ग्राम फतेहपुर खुर्द, थाना शहाबगंज, चन्दौली) जिसे आप लोग खोज रहे है तियरा मार्केट से लगभग 100 मीटर आगे लालपुर शिवपुर गाँव जाने वाली सड़क के किनारे बैठा है । पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर तत्काल तियरा मार्केट से लगभग 100 मीटर आगे लालपुर शिवपुर गाँव जाने वाली सड़क के पास पहुँची। वहाँ एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम अमरनाथ यादव पुत्र स्व० बलिराम यादव निवासी ग्राम फत्तेपुर खुर्द थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र 60 वर्ष बताया, भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि दिनांक 30 अप्रैल को सायंकाल 7.30 से 08.00 बजे के मध्य ग्राम फत्तेपुर खुर्द के सामने चकिया चन्दौली मार्ग पर मुझसे कोमल तिवारी पुत्र स्व० रामअनन्त तिवारी ग्राम गजधरा, पो० भटरौल, थाना शहाबगंज जिला चन्दौली से मारपीट हो गया था।
कोमल तिवारी द्वारा मेरी पत्नी को लेकर बार-बार गलत शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। जिससे मैनें गुस्से में आकर कोमल तिवारी के सर पर धारदार(गड़ासा) हथिहार से मार दिया, जिससे कोमल तिवारी का सर फट गया। मै डर के मारे मौके से भाग गया था, बाद में मुझे जानकारी हुई की कोमल तिवारी का बीएचयू ट्रामा सेन्टर मे मृत्यु हो गया है। और उसके संबध में मेरे खिलाफ थाना शहाबंगज पर मुकदमा लिखवाया गया, जिसकी जानकारी करने हेतु आज रात्रि के समय अपने घर फत्तेपुर खुर्द जा रहा था, कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।
नाम पता अभियुक्त-
अमर नाथ यादव पुत्र स्व० बलिराम यादव निवासी ग्राम फत्तेपुर खुर्द थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र 60 वर्ष




