Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में छात्रों ने मनाई समर वेकेशन पार्टी

दुल्हिपुर/चंदौली


फ्लोरेंस स्कूल में छात्र-छात्राओं ने समर वेकेशन स्नेह मिलन पार्टी आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत और प्रहसन का प्रस्तुतीकरण किया एवं खानपान की पार्टी कर ग्रीष्म अवकाश का स्वागत करने के लिए खुशियाँ मनाई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा समर वेकेशन बच्चों को पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक देने के लिए होता है, ताकि वे नई गतिविधियों और जगहों को एक्सप्लोर कर सकें। यह आमतौर पर 20 मई से शुरू होता है और 30-45 दिनों तक चलता है।उन्होंने कहा बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में आराम करने, नई चीजें सीखने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आप में से हर कोई कुछ बड़ा और अनोखा करने में सक्षम है,इसलिए जब भी कोई समस्या या चुनौती आपके रास्ते में आती है तो आपको उससे निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। जीवन में आने वाली हर बाधा सीखने और विकास करने का अवसर है।