Chandauli news:जल्द अमीर बनने की चाहत में छात्र बने डकैत पड़ाव पर लूट की घटना को दिया था अंजाम

पड़ाव/चंदौली


संगठित/पेशेवर अपराधियों पर चन्दौली पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
अपने शौक पूरे करने व जल्द अमीर बनने की चाहत में छात्र बने डकैत; चन्दौली पुलिस ने 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण, घटना में शामिल 04 अभियुक्त दबोचे गए। मुनीब से हुई थी ₹1,34,000 की लूट, अभियुक्तो ने रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम
अभियुक्तों के कब्जे से ₹60,000 नगद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद।
अंदरूनी सूत्र (इंसाइडर) ने दी थी मुनीब के मूवमेंट की सटीक जानकारी, पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।
थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा,सओजी, सर्विलांस और साइबर सेल के मदद से ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को एसओजी व सर्विलांस टीम कि मदद से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर हुई सनसनीखेज डकैती का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई रकम में से ₹60,000 नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें, 4 मोबाइल फोन और पीड़ित का लूटा गया बैग बरामद हुआ है।
घटना का विवरण- महताब अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल समद नि0 A/22/79 जुगुल टोला मछोदरी थाना आदमपुर वाराणसी द्वारा दिनांक 21. मई को थाना मुगलसराय पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 21. मई को सुबह 11 बजे वादी द्वारा फर्म का नगद पैसा विभिन्न दुकानदारों से वसूल कर अपने बैग में रखकर मोपेड से पड़ाव से भोजपुर तक तगादा वसूली करने के बाद वापस वाराणसी जा रहा था । इसी दौरान ग्राम चौरहट मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों से आये पाँच अज्ञात युवकों ने उन्हें पीछे से धक्का देकर गिरा दिया तथा वादी मुकदमा को भय में डालकर रुपयों से भरा बैग छीनकर पड़ाव की तरफ फरार हो गये। जिसमें वादी मुकदमा का कुल 134000 रुपये थे। इस सूचना पर दिनांक 21. मई को थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 250/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण- थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग अभियान/ तलाश किया जा रहा था जिसमे अपराधियो द्वारा प्रयोग किये गये रास्तो के लगभग 70 CCTV( 25 KM में लगे) को देखा गया। चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चौरहट स्थित ओ0पी0 गार्डेन के सामने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः 1. आर्यन श्रीवास्तव पुत्र रंजीत श्रीवास्तव निवासी सीर गोवर्धन थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी, 2. शिवांग पाण्डेय पुत्र नन्दलाल देव निवासी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी, 3. मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन पुत्र स्व0 जैनुल वसर अंसारी निवासी मोहनिया कैमूर बिहार हाल पता सामनेघाट वाराणसी तथा 4. देव सरकार उर्फ दयाल पुत्र अरुण सरकार निवासी ढेलाबीर टिकरी थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी बताया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आकाश यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी सराय नन्दन खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी भी पैसा कलेक्शन का काम करता है जो वादी मुकदमा के बारे में जान रहा था वह अपने दोस्त हरीश पाण्डेय पुत्र रामजीत पाण्डेय निवासी हरिहरपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी सहित गिरफ्तार चारो अभियुक्तगण के साथ मिलकर घटना का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, किन्तु शीघ्र अधिक पैसा कमाने तथा अपने शौक पूरा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह का अपराध किये। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹60,000 नगद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल फोन बरामद हुए। वादी मुकदमा द्वारा मौके पर उपस्थित होकर गिरफ्तार अभियुक्तों एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की पहचान की गयी। बरामदगी के आधार पर धारा 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को दिनांक 26.05.2026 को समय 20:27 बजे हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तगण –

  1. आर्यन श्रीवास्तव पुत्र रंजीत श्रीवास्तव निवासी सीर गोवर्धन थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी,
  2. शिवांग पाण्डेय पुत्र नन्दलाल देव निवासी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी,
  3. मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन पुत्र स्व0 जैनुल वसर अंसारी निवासी मोहनिया कैमूर बिहार हाल पता सामनेघाट वाराणसी
  4. देव सरकार उर्फ दयाल पुत्र अरुण सरकार निवासी ढेलाबीर टिकरी थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी ।

अपराधिक विवरण –

  1. मु0अ0सं0 250/2026 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

अपराधिक विवरण – (देव सरकार उर्फ दयाल पुत्र अरुण सरकार निवासी ढेलाबीर टिकरी थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । )

  1. मु0अ0सं0 111/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी
    2.मु0अ0सं0 250/2026 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
    पूछताछ विवरण-
    गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका साथी आकाश यादव, जो वसूली का कार्य करता है, ने उन्हें जानकारी दी थी कि एक कम्पनी का मुनीब प्रत्येक बृहस्पतिवार को पड़ाव क्षेत्र में भारी रकम की वसूली करता है। इसी सूचना के आधार पर अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनायी तथा घटना वाले दिन मुनीब की रेकी करते हुए उसका पीछा किया। ग्राम भोजपुर के पास अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल से धक्का देकर मुनीब को गिरा दिया और उसका रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। अभियुक्तों ने बताया कि लूटे गये बैग में लगभग ₹1,34,000 रुपये थे, जिसे छह लोगों ने आपस में बांट लिया था तथा कुछ रुपये खर्च कर दिये गये। घटना के बाद अभियुक्तों ने बैग को रास्ते में फेंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त बैग भी बरामद कर लिया गया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे पुनः किसी अन्य व्यक्ति से लूट करने की फिराक में निकले थे, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।