चंदौली
थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा 01 ट्रक से पंजाब निर्मित भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब (बीयर) बरामद, बिहार तस्करी करने वाले 02 शातिर अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।*
ट्रक में लदी कुल 1210 पेटी (14,520 लीटर) अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद, बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना।*
अनुमानित किमत लगभग 61 लाख

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में शराब, गौ-तस्करी तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04. जून को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी नवीन मण्डी के सामने, वाराणसी से बिहार जाने वाले हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर घेराबंदी कर एक ट्रक संख्या (MH18BG7712) को रोका गया। संदेह होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो भूसी की आड़ में छिपाई गई कुल 1210 पेटी ‘HOWARD 500’ ब्राण्ड (मेड इन पंजाब) अवैध अंग्रेजी बीयर (कुल मात्रा 14,520 लीटर) बरामद करते हुए मौके से 02 शातिर अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना चन्दौली पर मु.अ.सं. 0274/2026 अंतर्गत धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण:
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे इस अवैध बीयर को पंजाब राज्य से लोड कर बिहार राज्य के जनपद औरंगाबाद ले जा रहे थे। इस माल को पहुँचाने के एवज में उन्हें प्रति चक्कर ₹50,000/- मिलते हैं। अवैध परिवहन को छुपाने के लिए उन्होंने शुरुआत में गाड़ी में भूसी लदे होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:
1-मूला राम पुत्र भेरा राम, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी- खोखसर पश्चिम, थाना गीडा, जनपद बाड़मेर (राजस्थान)।
2-हितेन्द्र कुमार पुत्र किशना राम, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी- सेवनीपाला, थाना बायतु, जनपद बाड़मेर (राजस्थान)।
बरामदगी का स्थान व समय:
चौकी नवीन मण्डी के सामने, वाराणसी से बिहार जाने वाला हाईवे, जनपद चन्दौली।
समय- करीब 15:00 बजे दिन।
बरामदगी का विवरणः:
कुल 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर (कुल 29,040 कैन, मात्रा- 14,520 लीटर, अनुमानित किमत लगभग 61 लाख
01 ट्रक (वाहन संख्या- MH18BG7712)




