चंदौली

थाना चन्दौली पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर चोरी की 06 बाइक बरामद व 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
कचहरी, अस्पताल और बाजारों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 वाहन बरामद।
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना चन्दौली के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जें व निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 06.जून को थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धरौली-बिहार मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कुछ समय पश्चात दो व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई। दोनों व्यक्ति वाहन संबंधी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। तकनीकी जांच एवं चेसिस नंबर के सत्यापन में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की पाई गईं। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान छबीले राजभर पुत्र हरिकेश राजभर निवासी उदयरामपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार व अभिषेक कुमार उर्फ फौजी पुत्र रामदेव सिंह निवासी कल्यानीपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल थाना चन्दौली क्षेत्र से तथा दूसरी मोटरसाइकिल थाना सैयदराजा क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई। अभियुक्तों द्वारा बताया कि उनके अन्य साथी चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पीछे-पीछे आ रहे हैं।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा नवीन मंडी एवं नवही मार्ग पर पुनः घेराबंदी की। कुछ समय पश्चात तीन अन्य व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दीकर तीनों लोगो को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान पूछताछ में उनकी शुभम कुमार पुत्र राम लेखक निवासी रतनपुरा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, विशाल राय पुत्र स्वर्गीय रमेश राय निवासी नई बाजार, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली व राहुल राय पुत्र राजेश राय निवासी नई बाजार थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद वाहनों का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन किया गया, जिसमें कई वाहन थाना चन्दौली, थाना सैयदराजा एवं थाना सकलडीहा क्षेत्र से चोरी किए गए पाए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल खराब हो जाने के कारण मझवार रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कर दी गई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन पहुंचकर उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं तथा जनपद के भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों, कचहरी परिसर, बाजारों एवं रेलवे स्टेशनों की रेकी करते थे। जहां लोग अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर चले जाते थे, वहां अवसर पाकर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों की नम्बर प्लेट बदल दी जाती थी अथवा हटा दी जाती थी, जिससे उनकी पहचान न हो सके। वाहनों को बिहार के शराब तस्करों को बेच देते हैं। चोरी के वाहनों का उपयोग अवैध शराब की तस्करी में किया जाता है तथा पकड़े जाने पर तस्कर वाहनों को छोड़कर फरार हो जाते हैं।
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर बिहार ले जाकर बेचते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर मझवार रेलवे स्टेशन परिसर से एक अतिरिक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास-
1.छबीले राजभर पुत्र हरिकेश राजभर, निवासी उदयरामपुर थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (बिहार)
मु0अ0सं0 275/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना चन्दौली
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस थाना चन्दौली।
2. अभिषेक कुमार उर्फ फौजी पुत्र रामदेव सिंह, निवासी कल्यानीपुर थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (बिहार)
मु0अ0सं0 158/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत थाना सैयदराजा
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस थाना चन्दौली।
3. शुभम कुमार पुत्र राम लेखक, निवासी रतनपुरा थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
मु0अ0सं0 215/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना चन्दौली
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस थाना चन्दौली।
4. विशाल राय पुत्र स्व0 रमेश राय, निवासी नई बाजार थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस थाना चन्दौली।
5. राहुल राय पुत्र राजेश राय, निवासी नई बाजार थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
मु0अ0सं0 33/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत थाना सकलडीहा पर
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस थाना चन्दौली।
बरामदगी विवरण-
1.स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं0 UP67 AC 8431
2.स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं0 UP67 AH 9366
3.मोटरसाइकिल नं0 UP67 W 5675
4.प्लेटिना मोटरसाइकिल नं0 BR26 E 6650
5.मोटरसाइकिल नं0 UP67 C 0037
6.पल्सर मोटरसाइकिल नं0 UP67 AJ 2784





