चंदौली

थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा आम तोड़ने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूर्व की घटना-
दिनांक 05 जून को थाना बलुआ क्षेत्र के ग्राम रमदत्तपुर पट्टी में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में अमित कुमार कुशवाहा पर उस्तरा, कैंची एवं लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों द्वारा सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 118 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही-
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण सिंह थाना बलुआ के नेतृत्व में दिनांक 07 जून को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा मैनुवल व सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर सैदपुर-तिरगांवा गंगा पुल के पास से मुख्य अभियुक्त जयचन्द उर्फ चन्द्रलोक पुत्र स्व. सुराहा, निवासी ग्राम रमदत्तपुर पट्टी, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.जयचन्द उर्फ चन्द्रलोक पुत्र स्व. सुराहा, निवासी ग्राम रमदत्तपुर पट्टी, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष।
2.02 बाल अपचारी।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 05.जून को आम तोड़ने की बात को लेकर उनका अमित कुमार कुशवाहा से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने उस्तरा, कैंची एवं लाठी-डण्डे से उसके सिर पर कई वार किए और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त उस्तरा, कैंची एवं लाठी-डण्डे को पुलिस कार्रवाई के भय से तिरगांवा के पास गंगा नदी में फेंक दिया था।




