Varanasi news:छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती को आरक्षण दिवस के रूप में मनाएगा कांग्रेस OBC विभाग: राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि सामाजिक न्याय के महानायक एवं आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती को कांग्रेस ओबीसी विभाग ने आरक्षण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के पूर्व दिवस 25 जून को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में प्रातः 11:00 बजे से सामाजिक न्याय एवं भागीदारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक न्याय समान भागीदारी जातिगत जनगणना और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा यह सम्मेलन सामाजिक न्याय के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।