थाना सकलडीहा पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि में अवैध खनन करते समय एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को किया गया सीज।
चन्दौली

उच्चाधिकारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ओरवा में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर लगाकर अवैध रुप से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर खनन विभाग को सूचित किया गया तथा थानाध्यक्ष सकलडीहा मय पुलिस टीम तथा खनन निरीक्षक व उनकी टीम के साथ ग्राम ओरवा पहुचकर अवैध खनन पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को सीज किया गया।
सीज किये गये वाहनो का विवरण-
1.एक जेसीबी चेसीसी नं0-HAR3DXSSV02976824
2.ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट चेसीस नं0-IPY5050DTGA024216
Post Views: 5




