वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का आमरण अनशन के चलते लगातार गिरती सेहत पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है की सोनम वांगचुक की सेहत के सवाल पर सरकार की चुप्पी और अनदेखी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में विफलता के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज बुधवार 15 जुलाई को 26वें दिन भी निरंतर जारी है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 18वां दिन है। इस बीच, उनकी सेहत दिनों दिन लगातार बिगड़ती जा रही है।
लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम ना उठाना निंदनीय और संवेदनहीनता का परिचायक है। सोनम वांगचुक का अनशन के कारण अब तक वजन 8.5 किलोग्राम तक घट चुका है।उनका ब्लड प्रेशर 109/70 mm Hg और ब्लड ग्लूकोज लेवल 67 के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। शरीर में मांसपेशियां (muscle mass) कमज़ोर होना शुरू हो चुकी है, जिसके कारण वे तीव्र शारीरिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के साथ किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित या अप्रिय घटना घटित होने से देश को गंभीर क्षति होगी।




