
दुल्हिपुर/चंदौली
फ्लोरेंस स्कूल में होने वाले विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के क्रम में आज काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास का परिचय दिया। यह आयोजन बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने और उनमें बोलने की कला को मजबूत करने के लिए किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पाठ्यपुस्तक से प्रेरणादायक विषयों पर सुंदर कविताएँ सुनाईं। छात्रों ने उचित हाव-भाव, आवाज के उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वास के साथ काव्य पाठ के प्रस्तुति की।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की।
Post Views: 107




