Chandauli news:जनपद में देशभक्ति के रंग तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

चंदौली

जनपद में आज बड़े ही हर्षोलाष और राष्ट्रभक्ति के माहौल में भव्य तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। देशभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को तिरंगामय कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख तथा खंड विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रभात फेरी के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी, खंड प्रेरक, सफाई कर्मचारी तथा ब्लॉक मुख्यालय के तमाम कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी विकास खंड कार्यालय से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई।

कार्यक्रम के अंत में माननीय प्रमुख जी एवं खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।

आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक प्रभात फेरी (जागरूकता रैली) निकाली। “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के गगनभेदी नारों से पूरा आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के पश्चात विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, इसके महत्व और तिरंगे के आन-बान-शान से जुड़े नियमों (ध्वज संहिता) के बारे में जानकारी दी गई।