चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत किए।शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। प्रबंध निदेशक ने अपने संबोधन में ज्ञात अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। हमारा देश 200 वर्षों की गुलामी के बाद अंग्रेजों के शासन से आज ही के दिन 1947 में आजाद हुआ। उन्होंने कहा हमारी आजादी आपसी एकता भाईचारा और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर यह संकल्प करना चाहिए कि हम भारत को एक सशक्त और आत्म निर्भर राष्ट्र बनाएंगे तथा देश की शान पर कभी आंच नहीं आने देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों को एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।












