चंदौली

थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन एवं ₹500 नगद बरामद किया गया।

दिनांक 15.अगस्त को वादी महेश पाल पुत्र पारसनाथ पाल निवासी जयरामपुर (छावनी), थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी मुगलसराय स्टेशन से पड़ाव जाने हेतु एक ऑटो में सवार हुए थे। रास्ते में ऑटो चालक एवं उसके साथी द्वारा उन्हें निर्धारित मार्ग से अलग ले जाकर महादेवपुर के पास रिंग रोड पर उनका मोबाइल फोन एवं पर्स में रखे ₹2,500 छीन लिये गये तथा गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-415/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16 अगस्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चंधासी-हरिशंकरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर अभियुक्त कुनाल आलम पुत्र शहजाद आलम निवासी काली महाल, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जें से रियलमी 6i मोबाइल फोन, रंग काला तथा ₹500 नगद बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन को मुकदमा उपरोक्त के वादी के लूटे गये मोबाइल फोन के रूप में पहचान की गयी। अभियुक्त के कब्जे से बरामद ₹500 उसी लूट की धनराशि में से होना बताया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ दिनांक 15 अगस्त की रात्रि में उसने एक व्यक्ति को ऑटो में बैठाया तथा दोनों उसे सब्जी मंडी, सट्टी एवं छिमिया होते हुए रिंग रोड पर ले गए, जहां दोनों ने मिलकर उक्त व्यक्ति से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹2,500 रुपये लूट लिया था। उक्त मोबाइल को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांटने वाले थे तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।











