Chandauli news:हत्या के मुकदमे में वांछित 24 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली

घटना- वादी अरविन्द कुमार यादव पुत्र स्व0 कमला यादव निवासी ग्राम सिरसी थाना व जिला चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 22.मई को अभियुक्ता सन्ध्या यादव व अन्य व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके परिवारजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। मारपीट की घटना में वादी के चाचा एवं चाची शीला देवी को गम्भीर चोटें आईं। घायल शीला देवी का उपचार जिला चिकित्सालय चन्दौली में कराया गया तथा हालत गम्भीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0-236/2026 धारा 103(1), 109, 352, 351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने उपचार वाराणसी ट्रामा सेन्टर में शीला देवी की मृत्यु हो जाने के उपरान्त उक्त अभियोग में धारा 103(1) बीएनएस बढ़ोत्तरी की गई।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में* थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-236/2026 धारा 103(1), 109, 352, 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सन्ध्या यादव पुत्री दयाशंकर यादव निवासी ग्राम सिरसी थाना व जिला चन्दौली, उम्र करीब 24 वर्ष को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।