Chandauli news:₹25 हजार का इनामी गोवंश तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारविकल्प 2

थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा 25000 रुपये के इनामिया वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली

        उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के कुशल नेतृत्व में थाना कंदवा की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19. अगस्त को मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस में वांछित इनामिया अभियुक्त वाहन स्वामी महाबीर कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हसनचक रहिमनपुर थाना अथमल गोला पटना बिहार  को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

पूर्व में दिनांक-12अप्रैल को थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन से 12 राशि गोवंश जिन्दा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था तथा बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था तथा बरामद वाहन का वाहन स्वामी महाबीर कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह फरार चल रहा था जिसे पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय द्वारा 25000 रुपया का इनामिया घोषित किया गया था।