थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी किये गए लोहे की रिंग व छड़ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
चंदौली

घटना- वादी आद्या प्रसाद पाण्डेय पुत्र स्व0 चन्द्रभूषण पाण्डेय निवासी ग्राम भटपुरवा थाना बबुरी जनपद चन्दौली द्वारा थाना मुगलसराय पर तहरीर दी गई कि गणपति इन्फ्राटेक, कटेसर स्थित निर्माणाधीन साइट से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग एक माह से लोहे की रिंग, सरिया एवं अन्य लोहे का सामान चोरी किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,25,000 है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 423/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

चंदौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 20.अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटेसर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पीछे झाड़ियों से चोरी की लोहे की रिंग एवं छड़ को कबाड़ी को बेचने की फिराक में मौजूद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने गणपति इन्फ्राटेक, कटेसर स्थित निर्माणाधीन परियोजना से रात्रि के समय कई बार लोहे की रिंग एवं छड़ चोरी की थी। चोरी किये गये सामान को ग्राम कटेसर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था तथा उसे कबाड़ी को बेचने की योजना बना रहा था।





