वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जनगणना प्रोफार्मा में ओबीसी का अलग कॉलम न होना पिछड़ा वर्ग के साथ विश्वास घात और षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की 52% प्रतिशत से अधिक पिछड़ी आबादी के साथ एक “गहरी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रोफार्मा मे पिछड़ा वर्ग का कालम ना होने से ओबीसी की सही जनसंख्या सामने नहीं आ पाएगी। जबकि इस संबंध में सरकार ने संसद में ओबीसी के लिए अलग कॉलम होने का वादा किया था, इसके बावजूद अधिसूचना के फॉर्म से ओबीसी का कालम गायब है। जनगणना फॉर्म में केवल एक खुला ‘जाति’ कॉलम रखने से जातिवार जनसंख्या का डेटा गड़बड़ हो जाएगा जिससे ओबीसी की सही और वैज्ञानिक आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा। सरकार वैज्ञानिक तरीके से जनगणना न करवाकर पिछड़ी जातियों के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन और अभियान चलाने का निर्णय किया है।





