चंदौली

अलीनगर के वार्ड नं० 9 में जलजमाव पर भड़के जिलाधिकारी, एक्सियन पी डब्ल्यू डी अधि०अभि० नगरपालिका पी डी डी यू नगर को दी सख्त चेतावनी, बोले—लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
वार्ड में पम्प की संख्य बढ़ा कर करे जल निकासी-जिलाधिकारी

जिले में हुई भारी बारिश से कुछ जगहों पर आमजन की आवगमन में हो रही समस्या की सूचना पर विकास खण्ड नियामताबाद के अलीनगर वार्ड नं० 9 में जलभराव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर के ईओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में पम्प लगाकर जल निकासी कराई जा रही है लेकिन परमानेंट जल निकासी के लिए जी टी रोड के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला पूरी तरह खराब हो जाने के कारण वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी। जिसपर जिलाधिकारी ने ईओ को और पम्प लगाकर जल निकासी एवं परमानेंट जल निकासी के एक्सियन पी डब्ल्यू डी राजेश कुमार को अतिशीघ्र नाले और पुलिया निर्माण के शक्त निर्देश दिए उन्होंने ने कहा कि नाला और पुलिया का निर्माण जल्द शुरू करे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।






