नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार यात्रियों की मौत 30 लोग घायल

हाजीपुर

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार यात्रियों की मौत 30 लोग घायल
हाजीपुर

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दिनांक 11 अक्टूबर को रात्रि 9: 53 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुचे।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई पांच यात्री तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में नृत्य यात्रियों के परिजन को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि दे दी गई है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रू अनुग्रह राशि विशेष के रूप में दे दी गई। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिचालन पूर्ण बहाली का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त रेलवे ईस्टर्न सर्किल कोलकाता द्वारा किया जाएगा।