Chandauli news:रेलकर्मियों ने दोहराई संविधान की उद्देशिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता।

डीडीयू मंडल में संविधान दिवस का आयोजन

रेलकर्मियों ने दोहराई संविधान की उद्देशिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

चंदौली

दिनांक 26 नवम्बर , रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल(डीडीयू मंडल) में “संविधान दिवस” मनाया गया। मंडल मुख्यालय स्थित बाकले ग्राउंड पर सुबह एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका को पढ़कर भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व- सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर संविधान को आत्मार्पित करने की बात दोहराई गई।